जोधपुर: जोधपुर में सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और कार के परखच्चे उड़ गए। हा*दसे में कार सवार व्यापारी ने मौके पर ही दम तो*ड़ दिया। कार और बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 गंभीर घायलों को मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जिनमें 4 कार सवार और 6 बस यात्री शामिल हैं। हा*दसा ओसियां थाना क्षेत्र के निकट चाडी गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुआ है।
हा*दसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार व बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। व्यापारी की बॉ*डी कार में फं*स गई थी, जिसे तार से बांधकर बाहर खींचा गया। ओसियां थाना के ASI प्रकाश ढाका ने बताया कि व्यापारी भंवर माली (50) आज ओसियां माताजी के दर्शन कर सुबह ही निकले थे। इस दौरान ओसियां से थोड़ा आगे निकलते ही हा*दसा हो गया। भंवर माली कार में फं*स गए, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौ*त हो गई।
नायब तहसीलदार छतरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बस सवार 6 यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। इनमें किशना राम (45) पुत्र लादूराम विश्नोई निवासी लक्ष्मण नगर चाडी, पूजा (26) पुत्री भागीरथ राम निवासी कंवरजी की खेजड़ी, नैनसिंह (62) पुत्र मानसिंह राजपूत निवासी कपूरिया, संजय पुत्र अशोक कुमार विश्नोई निवासी खारा, भोजाराम (60) पुत्र चतुराराम जाट निवासी पुनासर और गंगाराम (65) पुत्र कानाराम कुमार निवासी रिडमलसर शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
