Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जयपुर में भीषण सड़क हा*दसा, 8 की मौ*त

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के दूदू में बड़ा सड़क हा*दसा हो गया है। जहां पर टायर फटने से बेकाबू हुई रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मा*र दी। जिससे सड़क हा*दसे में 8 लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे है। यह हा*दसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर मौखमपुरा में गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ।

 

 

Bus car road accident in jaipur ajmer highway

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस जयपुर से अजमेर की ओर जा रही थी। ईको कार अजमेर से जयपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक रोडवेज बस का टायर फट गया। जिससे बस बेकाबू हो गई और डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में ईको कार बुरी तरह पिचक गई। उसके अंदर बैठे सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई है। कार में सवार सभी लोग भीलवाड़ा के रहने वाले थे।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि मृ*तकों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र मदनलाल रेगर, किशन पुत्र श्रीजानकी लाल, बबलू मेवाड़ा पुत्र मदन मेवाड़ा, बाबू रेगर पुत्र मदनलाल, रविकांत पुत्र मदनलाल, नारायण निवासी बड़लियास (भीलवाड़ा) और प्रमोद सुथार पुत्र मूलचंद निवासी मुकुंदपुरिया (भीलवाड़ा) के रूप में हुई है। एक श*व की पहचान अभी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी इलाके के रहने वाले सभी लोग भीलवाड़ा से महाकुंभ में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रहे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !