Thursday , 19 March 2026
Breaking News

छत पर सफर, मौ*त का खतरा, सवाई माधोपुर में बस संचालकों की खुली मनमानी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में पुलिस और परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते निजी बस संचालकों की लापरवाही लगातार यात्रियों की जान पर भारी पड़ रही है। परिवहन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए बसों की छतों पर यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। सरकारी आदेशों के बावजूद जहां एक ओर चौपहिया वाहनों की छत पर कैरियर को लेकर कार्रवाई की बात होती है, वहीं दूसरी ओर बसों की छतों पर अ*वैध कैरियर लगे हुए हैं और उन पर धड़ल्ले से यात्रियों को बैठाया जा रहा है।

Bus Roof Travel Sawai Madhopur news 19 March 2026

हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले में आंखें मूंदे बैठा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बस संचालक निर्धारित समय सारिणी का पालन नहीं करते। कई बसें लंबे अंतराल (नंबर गैप) से चलाई जाती हैं, जिससे यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। मजबूरी में लोग बसों की छतों पर बैठने को विवश हो जाते हैं और हादसों का शिकार बनते हैं। ऐसे कई हादसे पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

इसी तरह का खतरनाक नजारा सवाई माधोपुर से बालेर जाने वाली शाम की बस में देखने को मिला। सामने आई तस्वीरें साफ दर्शाती हैं कि किस तरह नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रशासन से मांग है कि ऐसे लापरवाह बस संचालकों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

LPG Gas crisis in Rajasthan Cylinder booking to be done after 45 days

राजस्थान में गैस संकट गहराया: 45 दिन बाद होगी सिलेंडर बुकिंग

जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई गड़बड़ाने से कई शहरों में हालात बिगड़ने लगे …

Children under 13 can also use WhatsApp.

13 साल से कम उम्र के बच्चे भी चला सकेंगे WhatsApp

नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के …

There will be no shortage of LPG, the government took this big step on rumors

LPG की नहीं होगी कमी, अफवाहों पर सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली: देश में इन दिनों LPG गैस को लेकर किल्लत की अफवाहें फैल रही …

Modi government took a big decision regarding the supply of LPG.

मोदी सरकार ने एलपीजी की सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: देश में एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तेल रिफाइनरियों …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !