Monday , 4 May 2026
Breaking News

फ्लाइट से पहले जान लें ये नियम! सरकार ने जारी किए नए निर्देश

नई दिल्ली: भारत में हवाई यात्रियों के लिए सुविधाओं और उनके अधिकारों से जुड़े नए निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए के जरिए जारी किए हैं।

 

Know these rules before your flight! The government has issued new guidelines.

 

 

जाने क्या है ये नए निर्देश हैं:

1. सभी उड़ानों में कम से कम 60% सीटें बिना किसी शुल्क के आवंटित की जाएं। इसका मकसद हर किसी को समान अवसर देना है और सीटों के लिए अतिरिक्त पैसे न देने पड़ें।

2. एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ बैठाया जाए। जहां तक संभव हो उन्हें अगल-बगल की सीटें दी जाएं।

3. फ्लाइट में स्पोर्ट्स के सामान और संगीत से जुड़े यंत्रों को ले जाने की सुविधा पारदर्शी और यात्रियों के अनुकूल हो। हालाँकि इसमें कहा गया है कि ऐसी सुविधा सुरक्षा और फ्लाइट ऑपरेशन नियमों के अनुसार होनी चाहिए। एयरलाइंस से पालतू जानवरों को ले जाने के संबंध में भी स्पष्ट और पारदर्शी नीतियां बनाने को भी कहा गया है।

4. यात्रियों के अधिकारों से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। यह सख्ती विशेष रूप से उड़ानों में देरी, रद्द होने या बोर्डिंग से मना किए जाने की स्थिति में हो।

5. यात्रियों के अधिकारों की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्स, बुकिंग प्लेटफॉर्म और हवाई अड्डे के काउंटरों पर प्रमुखता से लिखी जाएं।

6. यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में स्पष्ट रूप से दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंच सके और उनमें जागरूकता बढ़ सके।l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Innocent Child Pune Maharashtra Police news 02 May 26

4 वर्षीय बच्ची से बला*त्कार के बाद पत्थर से कु*चलकर ह*त्या, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले के भोर तहसील के नसरापुर गांव में एक दर्दनाक …

NEET exam student uttarakhand Kota City News 02 May 26

NEET परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में छात्र की दर्दनाक मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक नीट कोचिंग छात्र (Neet …

Bijnor Uttar Pradesh married woman Viral news 01 May 26

‘सॉरी जिया, मम्मी को म*रना ही पड़ेगा’…दर्दभरा खत लिख 28 साल की मोनिका ने दे दी जा*न

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर में सायबर ठ*गी और डिजिटल अ*रेस्ट से …

The most painful picture after the Jabalpur accident, A mother was found holding her 4-year-old son.

जबलपुर हादसे के बाद सबसे दर्दनाक तस्वीर-4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली मां

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में बरगी डैम पर बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार …

Pawan Khera gets major relief from Supreme Court

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !