Saturday , 19 September 2026
Breaking News

 कोटा में महिला की सं*दिग्ध मौ*त, शरीर पर चोट के निशान…ससुराल पक्ष पर दहेज ह*त्या का आरोप

कोटा: कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला की सं*दिग्ध हालात में मौ*त का मामला सामने आया है। महिला के गले और हाथ पर चोट के निशान मिलने से मामला गंभीर हो गया है। मृ*तका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रता*ड़ित करने और ह*त्या करने का आरोप लगाया है।

 

Married Woman Anantpura kota city police news 15 March 26

 

मृ*तका के पिता सलीम खान ने बताया कि उनकी बेटी सारिका की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे परेशान करते थे और कई बार मा*रपीट भी की गई। देर रात उन्हें बेटी की मौ*त की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया गया है, ताकि मौ*त के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि मृ*तका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ ह*त्या और दहेज प्र*ताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Built a robot at 12, an AI company at 16! Pays his father a salary of 2 lakh Raul John Aju Kerala Vikalp Times

12 साल में बनाया रोबोट, 16 में AI कंपनी! पिता को देता है 2 लाख रुपए सैलरी

केरल: महज 16 साल की उम्र में AI कंपनी शुरू करने वाले राउल जॉन अजू …

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !