Monday , 15 June 2026
Breaking News

डॉ. पूजा शर्मा ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की जटवाड़ा निवासी डॉ. पूजा शर्मा को वनस्थली विद्यापीठ द्वारा अंग्रेजी विषय में पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य “अनीता नायर के चुनिंदा उपन्यासों में उत्तर-औपनिवेशिक नारीवादी चेतना की समीक्षा’ विषय पर पूर्ण किया है।

Dr. Pooja Sharma got her PhD, bringing honor to her family and region in sawai madhopur

 

इस शोध में प्रसिद्ध भारतीय लेखिका अनिता नायर के चयनित उपन्यासों में उत्तर-औपनिवेशिक नारीवादी चेतना का गहन अध्ययन और विश्लेषण किया गया है। यह शोध कार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। माना जा रहा है कि यह शोध साहित्य और महिला अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

 

 

डॉ. पूजा शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता कृष्णावतार शर्मा, माता पवनलता शर्मा तथा भाइयों गौरव शर्मा और सौरभ शर्मा को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। डॉ. पूजा शर्मा की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

CEO Gaurav Budania conducts surprise inspection in malarna dungar panchayat samiti Vikalp Times

सीईओ गौरव बुड़ानिया का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं आईएएस (IAS) अधिकारी …

Fire breaks out at a photocopy shop in the Collectorate complex Sawai Madhopur Vikalp Times

फोटोकॉपी दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटोकॉपी (Photocopy) दुकान में गुरुवार सुबह अचानक …

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !