नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी दक्षिण अफ़्रीका के बैटर डेविड मिलर रहे।
डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ शुरू में अनसोल्ड रहे, बाद में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीद लिया। भारतीय बैटर सरफराज खान भी पहले अनसोल्ड रहे, बाद में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख रुपये में खरीद लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
