चौथ का बरवाड़ा : भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गिरडिया के नृसिंहपुरा गांव में दिन दहाड़े जंगल में बकरियां चराने गई 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से गैंगरेप कर जिंदा जलाने की घटना से लोगों में आक्रोश है।

चौथ का बरवाड़ा में सोमवार को मान सिंह सर्किल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जहां बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोगों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। दोषियों को कड़ी से कड़ी देने की मांग की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया