Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सुड्डा दल और अकरम बुनियाद के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर स्थित आज सुड्डा दल के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने उन्नाव एवं कठुआ में हुए बलात्कार की पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग करते हुए रेलवे स्टेशन से अंबेडर सर्किल तक रैली के रूप में कैंडल मार्च निकाला और बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।

 Justice for Asifa unnao kathua rape case people candle march deman murder accuseed malarna dungar Sawai Madhopur Ranthambore
इस मौके पर सुड्डा दल के कार्यकर्ता एडवोकेट तोफीक अहमद ने बताया कि मोदी और योगी सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जा रहा है। और उन्हीं के नुमाइन्दों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को तहस नहस किया जा रहा है। सरकार के नुमाइन्दे ही उन आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है, जिसकी देश में ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी निंदा की जा रही है। हम केंद्र सरकार और चीफ जस्टिस से मांग करते हैं कि ऐसे आरोपियों को जल्द से जल्द कानूनी दायरे में लाकर उन्हें फांसी जैसी सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर सुड्डा दल सहित सर्व समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

“कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को फांसी देने की मांग”
मलारना डूंगर तहसील में अकरम बुनियाद के नेतृत्व में सर्व समाज की और से उन्नाव एवं कठुआ में हुए बलात्कार की पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला और बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग कई गई। इस मौके पर बुनियाद ने बताया कि भारतीय सरकार को बलात्कारियों के खिलाफ ऐसा कानून बनाना चाहिए कि दोबारा कोई इस प्रकार की घिनौनी हरकत ना करें। उन्नाव की रेप पीड़िता एवं आसिफा यह दोनों ही भारत की बेटियां हैं। जब तक हमारी बहन बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम इसी तरह सड़क पर उतर कर उनके लिए न्याय की मांग करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें जात-पात और मजहब से उपर उठकर भारत की बेटियों पर हो रहे जुल्म को रोकना होगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस मौके पर सालार खान, राशिद अली, कमर अली, मुनज्जम, कौसर, रिहान खान, माहिर खान, हाफिज ओसामा, शोएब नजर, अशोक, राजेश सहित कई लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !