Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जलदाय विभाग द्वारा करवाए जा रहे बोरिंग का काम फिर से हुआ शुरू

आलनपुर में ताज होटल मार्ग पर जलदाय विभाग द्वारा करवाए जा रहे बोरिंग का काम फिर से शुरू हो गया। इस संबंध में गत दिवस आलनपुर के लोगों द्वारा पेयजल सप्लाई नहीं होने से परेशान होकर बोरिंग का कार्य रुकवा दिया था।

Boring work started again Junking Department water waterislife Rajasthan Congress it cell secretary

बाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार की समझाइश पर विभागीय अधिकारियों द्वारा बोरिंग से पानी की पाइप लाइन को कनेक्ट करने के आश्वासन पर स्थानीय लोग राजी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आलनपुर में करीब तीन वर्ष से नलों में एक बूूंद पानी नहीं टपका है। इसके विरोध में उन्होंने ताज होटल मार्ग पर जलदाय विभाग द्वारा की जा रही बोरिंग से पानी की पाइप कर जोडकर मोहल्ले में पेयजल सप्लाई करने की मांग को लेकर बोरिंग का कार्य बंद करवा दिया था। सूचना मिलने पर अबरार ने मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों व स्थानीय लोगों के बीच समझाइश की। आलनपुरवासियों की मांग पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता द्वारा बोरिंग से पाइप लाइन जोडकर पेयजल सप्लाई करने के आश्वासन पर वे राजी हो गए। इसके बाद बोरिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया। इस दौरान अबरार के साथ पूर्व वार्ड पार्षद अली मोहम्मद, सेवादल के जिला संगठक कपिल बंसल, युकां विधानसभा अध्यक्ष जावेद कासिम, सिकंदर खान सहित कई लोग मौजूूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !