Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कैंटर ने मारी खड़ी कार को टक्कर, बाल बाल बचे स्कूटर सवार

जिला मुख्यालय पर सोमवार को सांय एक कैंटर ने पहले से खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। उसके बाद सामने से आ रहे स्कूटी सवार इससे टकराने से बाल बाल बच गये। जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर से शुरू होने वाले रणथम्भौर वन विभाग के पर्यटन सत्र के लिए इन दिनों कैंटर व जिप्सियों का रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सर्किट हाउस रोड़ पर काॅलेज के पास स्थित फोरेस्ट की रेंज की चौकी स्थित कार्यालय पर वन्य पर्यटन से जुड़े वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी दौरान सोमवार को सांय एक कैंटर चालक ने पहले वहां रोड़ के किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कैंटर चालक ने कैंटर को सड़क के दुसरी तरफ मोड़ दिया। इस दौरान रोड़ पर दोनों ओर से वाहन आ रहे थे।

 

Canter hits parked car, scooter rider narrowly escapes

 

ऐसे में एक होण्डा एक्टिवा स्कूटर जो बजरिया से हाउसिंग बोर्ड की ओर जा रहे थे के चालक ने कैंटर को आता देखकर गाड़ी को दूर ही ब्रेक लगाकर खड़ा कर दिया। लेकिन कैंटर चालक सीधे स्कूटर की ओर ही चला गया। गनिमत ये रही की स्कूटर से कुछ दो इन्च पहले एक झटके के साथ कैंटर रूक गया। नहीं तो शायह एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद कैंटर चालक कैंटर को साईड में लगाकर लड़खड़ाता हुआ एक ओर जा कर बैठ गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उल्लेखनीय है कि सर्किट हाउस रोड़ जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण मार्ग है जहां लगातार ट्रेफिक बना रहता है। ऐसे में वन विभाग द्वारा पर्यटक सीजन के लिए वाहनों को जमावड़ा लगाकर रास्ते को अवरूद्ध करने का काम किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !