Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नशे की सौदागर पूजा भादू पुलिस की गिरफ्त में, सोशल मीडिया पर है भारी सिस्टम 

शक्ल सूरत से मासूम लगने वाली पूजा भादू को देखकर लगता नहीं है कि वह नशे के कारोबार में लिप्त है। लग्जरी लाइफ जीने के लिए नशे का व्यापार करती है। सोशल मीडिया पर लेडी तस्कर को देखकर लगता है कि वह अपनी लग्जरी लाइफ को दिखाती है। वह सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती है। इतना ही नहीं वह अवैध हथियार भी रखती है। दरअसल, रविवार को राजस्थान के नागौर पुलिस अधीक्षक की डीएसटी टीम ने बड़ी कार्यवाही की।

 

नागौर एसपी की डीएसटी टीम ने नशा बेच रही लेडी तस्कर को गिरफ्तार किया है। नागौर डीएसटी टीम ने इस लेडी तस्कर पूजा भादू के पास से 2.45 ग्राम स्मैक और 2.45 ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस ने जब इसको गिरफ्तार किया तो इसके पास से एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद भी किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, डीएसटी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवती नागौर शहर में एमडी और स्मैक बेचती है। उसके बाद डीएसटी ने इस युवती पर लगातार नजर रखनी शुरू की। बाद में रविवार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे स्मैक और एमडी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Drug dealer Pooja Bhadu arrested in nagaur

 

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है पूजा

एमडी और स्मैक जैसा खतरनाक नशा बेचने वाली इस लेडी तस्कर के बारे में जब जांच की तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, लेडी तस्कर पूजा भादू सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से एक्टिव रहती है। वह इंस्टाग्राम पर आए दिन नई पोस्ट करके अपनी लग्जरी लाइफ दिखाती रहती है। इंस्टाग्राम पर लग्जरी गाड़ियों के साथ लग्जरी लाइफ दिखाने और रुपयों के साथ कई पोस्ट पूजा भादू के द्वारा की जा चुकी है। पूजा की कुछ समय पहले एक कॉमेडियन के साथ सोशल मीडिया पर जमकर बहस भी हुई थी। उसके बाद यह युवती पुलिस की नजर में आ गई। पुलिस ने लगातार इस पर नजर रखी और अब यह नशे के साथ पकड़ी गई है।

 

पूजा के तस्करों के साथ संबंधों की जांच में जुटी पुलिस

शक्ल से मासूम दिखने वाली पूजा नशे के कारोबार करती है। पुलिस लेडी तस्कर पूजा कब से इस कारोबार में लिप्त है, इसकी तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा ने यह तस्करी का यह काम कब और किसके कहने से शुरू किया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूजा के तस्करों के साथ संबंध रखने वालों की जांच कर रही है। पुलिस का उम्मीद है कि पूजा के मार्फत किसी बड़े नशा तस्करी के रैकेट का खुलासा हो सकता है, पुलिस पूजा भादू से पूछताछ में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !