जयपुर: जयपुर में रिंग रोड पर बना 20 फीट लंबा अंडरपास दो परिवारों के लिए काल बन गया। अंडरपास में भरे पानी में गिरने से कार में सवार दो बच्चों और दो महिलाओं समेत 7 लोगों की डूबने से मौ*त हो गई है। पानी में कार के उलटी पड़ी होने के कारण अधम*री हालत में वे बाहर नहीं निकल पाए। पानी में उनका दम घुट गया। यह हादसा शिवदासपुरा में प्रहलादपुरा इण्डस्ट्रीयल एरिया के पास शनिवार देर रात रिंग रोड के नीचे 20 फीट गहरे अंडरपास पर हुआ है।
सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों की जांच की। सभी के मृ*त होने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकालने का प्रयास किया।कार में फं*से होने के कारण श*वों को बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने क्रेन से पानी में पड़ी कार को सीधा करवाया। ला*शों से भरी कार को क्रेन की मदद से खींचकर पानी से बाहर निकलवाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से सभी श*व बाहर निकाले गए।
पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। हा*दसे के कारणों की जांच कर रही है। जयपुर में हुए इस हृदयविदारक हा*दसे पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दु:ख व्यक्त किया है। एसएचओ शिवदासपुरा सुरेंद्र सैनी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुए हा*दसे में भीलवाड़ा के फुलिया कलां निवासी अशोक वैष्णव उर्फ कालूराम (47), उनकी पत्नी सीमा देवी (45), बेटे रोहित (23) व पोते गजराज (6) और उनके रिश्तेदार आरके सिटी-4 वाटिका सांगानेर निवासी रामराज वैष्णव (38), पत्नी मधु (36) और बेटे रुद्र (14 महीने) की मौ*त हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
