Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ट्रक व कार की टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौ*त

बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले में एक ट्रक ने कार को टक्कर मा*र दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हुए है। घायलों में एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे कोटा रेफर किया गया है। कार में बुरी तरह फंसे श*वों को क्रेन की मदद से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार मध्य प्रदेश के देवास से खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
Car Truck Accident in bundi
यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हिंडोली इलाके के जयपुर नेशनल हाईवे-NH21 पर हुआ है। एसपी हनुमान प्रसाद मीणा के अनुसार मध्य प्रदेश के देवास से नौ लोग गत शनिवार की रात खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। कोटा होते हुए ये हिंडोली पहुंचे। हिंडोली थाना क्षेत्र के हाईवे की पुलिया के पास लघधरिया भैरू जी के स्थान गलत साइड से आकर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार बुरी तरह फंस गए।
कार में सवार मदन पुत्र शकरू नायक निवासी बेडाखाल, जिला देवास, मांगी लाल पुत्र ऊंकार निवासी बेडाखाल, देवास, महेश पुत्र बादशाह निवासी बेडाखाल थाना सतवास, देवास, राजेश और पूनम की मौ*त हो गई है। एक मृ*तक की पहचान नहीं हो पाई है। मनोज पुत्र रवि नायक निवासी पोखर खुर्द, देवास, प्रदीप पुत्र मांगी लाल निवासी धांसड जिला देवास तथा अनिकेत पुत्र राजेश निवासी बेडाखाल, देवास घायल हैं। इनमें से प्रदीप की हालत गंभीर है। उसे कोटा रेफर किया गया है। बाकी दोनों घायलों का इलाज बूंदी में चल रहा है।

 

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए इस हादसे पर दुख जाहीर किया है। उन्होंने लिखा है कि, “मध्यप्रदेश के देवास जिले के 6 दर्शनार्थियों की खाटू श्याम जी के दर्शन करने जाते समय राजस्थान के बूंदी जिले में सड़क हादसे में असमय मृ*त्यु का दुःखद समाचार मिल रहा है। हा*दसे में घायलों के समुचित उपचार के लिए राजस्थान सरकार के संपर्क में है। बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

 

 

 

उन्होंने लिखा है कि, “मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मृ*तकों के परिवार को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !