Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोलकता डॉक्टर ह*त्या मामला: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष व थाना प्रभारी गिर*फ्तार

कोलकाता: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ रे*प के बाद उसकी ह*त्या के मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के ऑफिसर इंचार्ज अभिजीत मंडल को गिर*फ्तार कर लिया है। सीबीआई ने उन्हें सुबूतों के साथ छेड़*छाड़, उनको गायब करने और देरी से एफआईआर दर्ज करने के आरोप में शनिवार देर रात को गिर*फ्तार किया है।

Kolkata Resident doctor case Police Update 15 Sept 24

अब इन दोनों ही अभियुक्तों को आज रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। आर्थिक घो*टाले के एक मामले में संदीप घोष पहले से ही सीबीआई की हिरा*सत में हैं। फिलहाल उनको 23 सितंबर तक न्यायिक हिरा*सत में प्रेसीडेंसी जेल में रखा गया है। अब सीबीआई नए मामले में उनको रिमांड पर लेने की कोशिश कर सकती है। संदीप घोष और कोलकाता पुलिस के खिलाफ पहले दिन से ही इस मामले की लीपापोती और सुबूतों के साथ छेड़*छाड़ करने के आरोप लग रहे थे।

इसी तरह पहले अस्वाभाविक मौ*त का मामला दर्ज किया गया था। घटना की एफआईआर श*व के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद दर्ज की गई थी। संजय राय नामक एक सिविक वालंटियर को इस मामले में पहले ही गिर*फ्तार किया जा चुका है। वो फिलहाल सीबीआई की हिरा*सत में है। अब इस मामले में अभी तक कुल तीन अभियुक्तों को गिर*फ्तार किया जा चुका है। जिस इलाके में यह घटना हुई थी वह टाला थाने के तहत है।

उसके ओसी अभिजीत मंडल बीते पांच सितंबर को बीमारी के नाम पर एक निजी अस्पताल में दाखिल हो गए थे। उनको पूछताछ के लिए शनिवार को सीबीआई कार्यालय में बुलाया गया था। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि बयान में विसंगतियों के आधार पर उनको देर रात गिर*फ्तार किया गया है। दूसरी ओर, इन गिरफ्तारियों पर आंदो*लनकारी जूनियर डॉक्टरों ने संतोष जताया है। उन्होंने इसे न्याय की दिशा में बढ़ने वाला एक ठोस कदम बताया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !