Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नाबालिग के साथ रेप कराने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

सवाई माधोपुर जिले की एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता के बयान को कलमबद्ध दर्ज किया है। जिस पर नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर जिस्मफरोशी के लिए मजबूर करने एवं रेप कराने के मामले में पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ सम्पति बाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पीड़िता के परिजनों की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सुनीता, पूजा और हीरालाल को आरोपी बनाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गत वर्ष अक्टूबर में पूजा ने नाबालिग पीड़िता का पीछा किया। आरोपी उसे जीवन सवांरने का झांसा देकर सुनीता के किराए के घर में ले गए। दिसम्बर माह में आरोपियों ने उसे एक होटल में भेजा जहां पर एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसे डराया व धमकाया गया। आरोपी महिलाओं ने उसे अश्लील फ़ोटो वायरल करने की भी धमकी दी।
रिपोर्ट के अनुसार दर्ज मामले में आरोपियों ने नाबालिग पीड़िता के साथ 8-10 बार रेप करवाया। साथ ही जयपुर में उसके साथ जिस्मफरोशी का सौदा भी कर लिया था। लेकिन पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बच निकली। मामले का अनुसंधान पुलिस महिला प्रकोष्ठ उपाधीक्षक को सौंपा गया है।

BJP Mahila Morcha District President case rape minor

रिपोर्ट दर्ज कराते समय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सुनीता उर्फ सम्पति बाई वर्मा ने पीड़िता से बीस हजार रुपये की मांग की थी। जिस पर पीड़िता घर से चोरी की व रकम सौंप आई। इस मामले में नाबालिग पीड़ित के पिता ने जिले के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास किया था लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर सुनीता वर्मा लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मुझे राजनीतिक द्वेषता के चलते फंसाया जा रहा है। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया की मैं खुद इस मामले की मोनिटरिंग कर रहा हूँ। इसमें निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी आरोपी सामने आए हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !