Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आवारा कुत्तों को शेल्टर होम्स में भेजने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर शेल्टर होम्स में डालने के फैसले पर अंतरिम रोक की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को हुई सुनवाई में कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की ओर से पेश हुए वकीलों ने इस फैसले को चुनौती दी है। कुत्तों की देखभाल करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘प्रोजेक्ट काइंडनेस’ की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम्स में रखने के आदेश पर रोक लगाई जानी चाहिए।

Case of sending stray dogs to shelter homes Supreme Court reserves decision

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 11 अगस्त के आदेश के उस हिस्से पर रोक लगाई जानी चाहिए जिसमें कुत्तों को शेल्टर होम्स में डालने का निर्देश दिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों के लिए शेल्टर होम्स बनाने के निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। सिब्बल ने कहा कि पशु जन्म नियंत्रण नियम 2023 का पालन किया जाना चाहिए। इनमें कुत्तों की नसबंदी करने और फिर उन्हें उनके मूल स्थानों पर पहुंचाने की बात है। उन्होंने सवाल उठाया कि नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया?

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इतने सालों में क्या किया है? क्या उन्होंने शेल्टर होम्स बनाए हैं? उन्होंने कहा कि अगर यह आदेश लागू हुआ, तो कुत्तों को मा*रना पड़ेगा। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अगर शेल्टर होम्स होते तो इस निर्देश से कोई समस्या नहीं होती। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुत्तों के का*टने और रेबीज से होने वाली मौ*तों की संख्या बहुत ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी जानवरों से नफरत नहीं करता लेकिन इस मामले में मुखर रहने वाले एक अल्पसंख्यक समूह का नजरिया चुप रहने वाले बहुसंख्यक पीड़ित तबके के खिलाफ है। जस्टिस विक्रम नाथ ने टिप्पणी की कि संसद ने नियम और कानून बनाए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !