Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आखिर रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला क्यों हुआ दर्ज

जैसलमेर: शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ राजकार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया है। रविंद्र भाटी ने जैसलमेर में निजी कंपनी के वि*रोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान दो युवकों को पुलिस की जीप से जबरन उतार लिया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर दर्ज केस की जांच सीआईडी-सीबी करेगी।

 

 

 

Case registered against Ravindra Singh Bhati for obstructing government work

 

 

दरअसल रविंद्र सिंह भाटी की अगुआई में जिले के बईया गांव में ओरण-गोचर जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने और निजी कम्पनी को तब तक काम नहीं करने देने के संबंध में चल रहे आं*दोलन के बीच पुलिस ने शिव विधायक के खिलाफ झिनझिनयाली थाने में भारतीय न्याय संहिता की विविध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

भाटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 224 और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर ये धाराएं राजकार्य में बाधा डालने और मार्ग अवरुद्ध किए जाने के संबंध में लगाई गई हैं। रविंद्र सिंह भाटी के विधायक होने के कारण इस मामले की जांच सीआईडी-सीबी करेगी।

 

 

 

हम ऐसे मामलों से दबने वाले नहीं : शिव विधायक

पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने के बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि पुलिस प्रशासन मुकदमों के जोर से जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। इस तरीके से जनता न डरी थी, न झुकी थी और न डरेगी। उन्होंने कहा कि सीआईडी-सीबी इस बात की भी जांच करें कि दो ग्रामीणों को किस आधार पर डिटेन किया गया? किस अधिकारी ने किसके कहने पर उन्हें डिटेन किया? भाटी ने कहा कि घटना के 48 घंटों बाद जयपुर और अहमदाबाद में बैठे सूट-पेंट वालों के इशारों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शिव विधायक ने प्रशासन पर कम्पनियों के हाथों की कठपुतली होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे जनता के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचे हैं और उसी जनता की लड़ाई को वे पूरी मजबूती से लड़ेंगे। 1 नहीं चाहे 10 मुकदमें दर्ज हो जाएं, वे न झुके थे और न ही झुकेंगे।

 

 

क्या है मामला:

दरअसल, जैसलमेर के बईया गांव में निजी कंपनी ग्रिड सब स्टेशन (GSS) का निर्माण कर रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ओरण की जमीन को पहले सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। ​​​​​​ओरण (संरक्षित जमीन) भूमि को को बचाने के लिए ग्रामीण 16 दिनों से ध*रने पर हैं। शुक्रवार को शिव (बाड़मेर) से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे।

 

 

 

वे धर*ने में शामिल हुए और ग्रामीणों के साथ धोरों में ही रात गुजारी। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को पुलिस और रविंद्र भाटी में हल्की बहसबाजी भी हुई। जिसमें 2 युवकों को पुलिस ने धर*ने से उठाकर अपनी गाड़ी में बैठाया था। विरो*ध प्रद*र्शन के बीच शनिवार सुबह रविंद्र भाटी कलेक्टर प्रताप सिंह से मिले। भाटी ने कलेक्टर से मुलाकात के बाद कहा- जब तक संतोषप्रद जवाब नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !