दिल्ली में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सीबीआई ने 30 जगह पर छापेमारी की है। दरअसल सीबीआई ने हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट मामले में दबिश दी है। इससे पहले भी सीबीआई जम्मू-कश्मीर में सत्यपाल मलिक और उनके करीबियों के ठिकानों पर रेड कर चुकी है।

सीबीआई की रेड पर सत्यपाल मालिक बोले-मेरे मकान में सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं, मैं इन छापों से घबराऊंगा नहीं। पिछले 3-4 दिनों से अस्पताल में भर्ती हूं। मैं किसान का बेटा हूं। इन छापों से घबराऊंगा नहीं। मैं किसानों के साथ हूं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया