नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अगले साल यानी 2026 में 17 फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड ने इन अहम परीक्षाओं के लिए एक संभावित डेटशीट भी जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच देशभर में कराई जाएंगी।
सीबीएसई के अनुसार 2026 में लगभग 45 लाख बच्चे 204 विषयों में परीक्षा देंगे। इसमें न केवल भारत के विभिन्न राज्यों से छात्र शामिल होंगे, बल्कि 26 अन्य देशों से भी स्टूडेंट इस परीक्षा में भाग लेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
