Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड: हिमस्खलन के बाद फंसे 14 अन्य मजदूर भी सुरक्षित बचाए गए

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि बद्रीनाथ के पास ग्लेशियर टूटने की वजह से फंसे 14 अन्य मजदूरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Chamoli Uttrakhand Landslide rescue operation news update 01 March 25

गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में इलाज के लिए भेजा गया है। अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काम जारी है। इससे पहले उत्तराखंड के राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार ने बताया कि चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास ग्लेशियर टूटने से बर्फ में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास फिर से शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 22 लोगों के लिए राहत और बचाव का काम चल रहा है। इसके लिए हमारे चार हेलिकॉप्टर काम में लगे हैं। जरूरत पड़ेगी तो इसकी और अधिक सेवाएं ली जाएंगी। अभी जोशीमठ में मौसम खुल रहा है, वहां हम माणा के पास हेलिपैड तैयार कर रहे हैं, हमारा हेलिपैड बर्फ से दब गया है। रात में लगातार बर्फबारी के की वजह से राहत और बचाव का काम रोका गया था। हम उम्मीद करते हैं कि आज इसमें तेजी आएगी और अच्छे नतीजे सामने आएंगे। विनोद कुमार ने बताया है कि राहत और बचाव के काम में सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, हेल्थ डिपार्टमेंट, जिला प्रशासन, पुलिस सभी मिलकर लगे हुए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !