आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बिजली की दरों में कटौती की घोषणा की है। यह कटौती 13 नवंबर से लागू होगी। सामाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नायडू ने भरोसा दिलाया है कि इसपर कोई टैरिफ नहीं बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने यह भी वादा किया है कि वो बिजली की मौजूदा दरों में कटौती के प्रयास जारी रखेंगे। फिलहाल बिजली की दरों में 13 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। नायडू ने वैकल्पिक और सस्ती बिजली के उत्पादन पर भी जोर दिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
