Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वीडियो एडिट कर लोगों को ठ*गने वाले दो सायबर ठ*गों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस सायबर ठ*गी को लेकर एक्शन मोड में है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला पुलिस ने इस माह कई सायबर ठ*गों को गिर*फ्तार किया है। जिससे सायबर ठ*गों में हड़कंप मचा हुआ है। पता नहीं कब किसका नंबर या जाए। आज गुरुवार को जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने सायबर ठ*गी के दो और आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामकेश पुत्र रामकिशन और गौरी शंकर पुत्र रामकिशन निवासी डिडायच चौथ का बरवाड़ा को गिर*फ्तार किया है।

 

 

Chauth Ka Barwara Police Sawai Madhopur News 30 Jan 25

 

 

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और 6 सिम कार्ड जब्त किए है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सायबर शील्ड अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बुधवार को गश्त के दौरान खुलखुल माता चौथ का बरवाड़ा के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रूपये कमाने का झां*सा देकर अपने मोबाइल में टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, व्हाटसअप, पल्स एप्लिकेशन पर चैनल बनाकर उन पर ऑनलाइन पैसे कमाने के एडिटिंग वीडियों डालकर लोगों से रूपये कमाने के नाम से फोन पे नम्बर व क्यूआर कोड पर रूपये डलवाकर ठ*गी करने वाले आरोपी रामकेश पुत्र रामकिशन और गौरी शंकर पुत्र रामकिशन निवासी डिडायच चौथ का बरवाड़ा जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल समेत 6 सिम कार्ड जब्त किए है। उन्होंने  बताया कि आरोपियों के विरूद्व आरपीजीओ व आईटी एक्ट में चौथ का बरवाड़ा थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों फ्रो*डिंग करके बुधवार तक करीब 2-3 लाख रूपये कमा चुके है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी सुमन कुमार हैड कांस्टेबल कल्ली सिंह,  महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजकुमार, अनिल, अशोक और बाबूलाल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !