Sunday , 8 March 2026
Breaking News

छठ पूजा की अनुमति देने से हाई कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को गीता कॉलोनी के यमुना घाट पर छठ पूजा की अनुमति देने के लिए दी गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान की ओर से दाखिल की गई इस अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि यमुना नदी के इस हिस्से में प्रदूषण का स्तर देखते हुए यहां छठ पूजा की अनुमति देना श्रद्धालुओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
Chhath Puja 2024 High Court new delhi news 07 nov 24
लाइव लॉ की खबर के अनुसार, दिल्ली सरकार की ओर से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी ने अदालत से कहा कि इस हिस्से में यमुना अत्याधिक प्रदूषित है। अगर लोगों को यहां छठ पूजा करने की अनुमति दी गई तो उनके बीमार पड़ने की आशंका है। उन्होंने कोर्ट को ये भी बताया कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में छठ पूजा के लिए 1000 जगहों की पहचान की है और इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था भी कर दी गई है। इसके बाद अदालत ने इस जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। छठ पर्व के तीसरे दिन यानी आज शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !