महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनावों में डाले गए वोटों की आज गिनती हो रही है। मतगणना शुरू होने से पहले, कई स्थानों पर मतदान केंद्रों के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई। बीबीसी मराठी सेवा के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थित मतगणना केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी।
इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर ला*ठीचार्ज किया। शिवसेना (शिंदे गुटे) का कहना है कि इस घटना में पूर्व महापौर विकास जैन घायल हो गए हैं। शिवसेना (शिंदे गुटे) के उम्मीदवार हर्षदा शिरसात ने इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
