Thursday , 22 October 2026
Breaking News

शेखावत को मंत्री पद से बर्खास्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने बनाया और दबाव 

सीपी जोशी से मुलाकात के बाद पायलट ने भाजपा को कोसा

 

संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के घोटाले में फंसे जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करवाने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने और दबाव बढ़ा दिया है। 29 अप्रैल को सीकर में गहलोत ने कहा कि एसओजी ने शेखावत और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मुल्जिम मान लिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि भ्रष्ट शेखावत को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल क्यों कर रखा है? गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल शेखावत को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को सबूत चाहिए तो वे उन से ले सकते हैं। घोटाले में शामिल शेखावत के मित्र जेल में है। जल्द ही शेखावत को भी जेल जाना पड़ेगा।

 

गहलोत ने कहा कि यदि शेखावत ईमानदार हैं तो फिर उन्होंने कोर्ट से अपनी जमानत क्यों करवाई। संजीवनी घोटाले से जो आय हुई उसे इथोपिया में निवेश किया है। सोसायटी के पदाधिकारी भी इथोपिया गए थे। गहलोत ने कहा कि यदि शेखावत में थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें खुद मंत्री पद से इस्तीफा देकर संजीवनी के निवेशकों को पैसा वापस करना चाहिए। संजीवनी में लोगों की जमा पूंजी शेखावत के कारण ही डूबी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि शेखावत ने गत लोकसभा का चुनाव सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत से जीता था। शेखावत ने चार लाख मतों से गहलोत को हराया था। तभी से गहलोत और शेखावत में राजनीतिक जंग चल रही है जो अब व्यक्तिगत संघर्ष में बदल गई है। गहलोत के आरोपों को लेकर शेखावत ने दिल्ली कोर्ट में मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कर रखा है।

 

Chief Minister ashok Gehlot made more pressure to get gajendra singh Shekhawat sacked from the post of minister

पायलट जोशी की मुलाकात:- 29 अप्रैल को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जयपुर में विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पायलट ने कहा कि यह सामान्य मुलाकात थी और इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। पायलट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार देश में डर और भय का वातावरण बना रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत तय है। वहीं पायलट की सीपी जोशी से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

पायलट ने गत 11 अप्रैल को जब पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग को लेकर अनशन किया था, तब प्रदेश प्रभारी रंधावा ने पायलट के अनशन को अनुशासनहीनता बताया था। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में पायलट ने सीपी जोशी से मुलाकात की है। जोशी भले ही विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हों, लेकिन कांग्रेस की राजनीति में जोशी का पूरा दखल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !