Tuesday , 9 June 2026
Breaking News

लाल बत्ती पर रुका मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का काफिला, देखकर हैरत में पड़े लोग 

सीएम के काफिले के लिए नहीं रोका जाएगा शहर में यातायात, अब आम राहगीर की तरह ट्रैफिक में चलेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गत बुधवार शाम को जब जयपुर एयरपोर्ट से ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास लौट रहे थे, तब उनका काफिला आम लोगों के वाहनों की तरह रास्ते में लाल बत्ती पर रुक गया। मुख्यमंत्री को ट्रैफिक लाइट्स पर यातायात नियमों का पालन करते हुए हरी बत्ती होने का इंतजार करते देख आस-पास के राहगीर हैरत में आ गए।
दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके मूवमेंट के समय आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करते हुए लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाने का फैसला किया है। इसके बाद बाड़मेर यात्रा के बाद एयरपोर्ट से लौटते वक्त उनका काफिला ओटीएस चौराहे के पास ट्रैफिक के बीच लाल बत्ती पर रुका।
Chief Minister Bhajan Lal Sharma's convoy stopped at red light, people were surprised to see it
मुख्यमंत्री ने उनके काफिले की वजह से यातायात रोक दिए जाने से आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू से बात की थी। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जयपुर पुलिस आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक मुख्यमंत्री के काफिले की रवानगी से पहले शहर में यातायात रोक लिया जाता था जिससे आमजन को कई बार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने एक बार पहले भी अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को आगे निकलवाया था। अब उनकी इस पहल से गंभीर मरीजों को भी जाम से राहत मिलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !