मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। दरसल यह फोटो एक विमान के अंदर की है।
जहां पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विमान के अंदर अपने काम – काज निपटा रहे है। साथ ही टेबल पर उनके सामने कई फाइलें रखी हुई है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की यह फोटो आज जयपुर से दिल्ली जाते हुए विमान के अंदर की हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के विमान के अंदर काम करने की यह तस्वीर वायरल हो रही है। मुख्यमंत्री आज ही रविवार को जयपुर से दिल्ली गए है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “सजग व सशक्त म्हारौ नयो राजस्थान!’ आत्मनिर्भर राजस्थान’ के संकल्प की सिद्धि व ‘अंत्योदय’ के प्रण की पूर्णता के लिए मैं निरंतर हर पल – हर क्षण निःस्वार्थ भाव से प्रदेशवासियों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित हूं।”
सजग व सशक्त म्हारौ नयो राजस्थान!
‘आत्मनिर्भर राजस्थान’ के संकल्प की सिद्धि व ‘अंत्योदय’ के प्रण की पूर्णता के लिए मैं निरंतर हर पल – हर क्षण निःस्वार्थ भाव से प्रदेशवासियों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित हूं।#Rajasthan #आपणो_अग्रणी_राजस्थान pic.twitter.com/aXoI3cVKGC
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 17, 2023
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए लिखा है की, “मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ‘आत्मनिर्भर राजस्थान’ के संकल्प की सिद्धि व ‘अंत्योदय’ के प्रण की पूर्णता के लिए निरंतर हर पल- हर क्षण निःस्वार्थ भाव से प्रदेशवासियों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित हैं। उन्होंने हवाई सफर के दौरान भी प्रदेश के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ‘आत्मनिर्भर राजस्थान’ के संकल्प की सिद्धि व ‘अंत्योदय’ के प्रण की पूर्णता के लिए निरंतर हर पल- हर क्षण निःस्वार्थ भाव से प्रदेशवासियों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित हैं। उन्होंने हवाई सफर के दौरान भी प्रदेश के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी।… pic.twitter.com/SA1EJj3hGM
— CMO Rajasthan (@RajCMO) December 17, 2023
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया