Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ड्र*ग्स अप*राधियों के खिलाफ मुहिम चलाकर सख्त कार्यवाही करें – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शासन सचिवालय में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, कारागार, गृह रक्षा, अभियोजन तथा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विभागाध्यक्षों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि राज्य में मादक पदा*र्थ, खनन माफिया, संगठित अपराध के विरूद्ध सघन निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला अत्याचार के प्रति अति संवेदनशील है। महिलाओं के साथ किसी भी तरह की घटना होने पर उसकी त्वरित जांच कर अपराधी को सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाये।

 

Chief Secretary took the meeting in secretariat jaipur

 

इसके लिए सभी कार्मिकों तथा कम्युनिटी पुलिसिंग को भी क्रियाशील किया जाये जिससे अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास हो। मुख्य सचिव पंत ने निर्देश दिये कि अपराधियों को सजा दिलवाने हेतु राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा त्वरित सेंपल परीक्षण किये जायें। जेलों में नवीनतम तकनीकों का अध्ययन कर जैमर/टावर लगवाये जाये ताकि जेल से अपराधियों द्वारा बाहर सम्पर्क नहीं किया जा सके। बैठक में रश्मि गुप्ता, यू.आर. साहू, महानिदेशक पुलिस, राजेश निर्वाण, महानिदेशक, गृह रक्षा व कारागार, रवि प्रकाश मेहरड़ा, महानिदेशक, एसीबी, रवि शर्मा, निदेशक अभियोजन, अजय शर्मा, निदेशक एफएसएल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !