चीन: चीन ने जापान के ज्यादातर क्षेत्रों से सीफूड के आयात पर लगाया गया प्रति*बंध हटा लिया है। ये बै*न दो साल पहले फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से उपचारित दूषित जल छोड़े जाने की चिंता की वजह से लगाया गया था। बीजिंग ने कहा कि वह जापान से आयात को ‘शर्तों के साथ फिर से शुरू’ करेगा, लेकिन यह जापान के 47 में से 10 प्रांतों पर लागू नहीं होगा, जिसमें टोक्यो और फुकुशिमा शामिल हैं।
चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स ने 29 जून को लिखा कि फुकुशिमा के प्रदूषित पानी की लंबे समय तक निगरानी के दौरान लिए गए नमूनों में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। बता दें कि 2011 में आई एक सुनामी ने जापान के उत्तर-पूर्व में स्थित फुकुशिमा संयंत्र के तीन रिएक्टरों को डुबो दिया था, जिसे चेर्नोबिल के बाद दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना माना जाता है।
फुकुशिमा संयंत्र के छह में से तीन परमाणु रिएक्टर 2011 की सुनामी के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन सालों में वहां एक मिलियन टन से ज्यादा उपचारित दूषित जल जमा हो गया। 2023 में जापान ने इस उपचारित दूषित जल को समुद्र में छोड़ना शुरू किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
