संयुक्त राज्य अमेरिका के पांच सबसे बड़े बैंकों में से एक सिटी बैंक ने अगले दो सालों में 20 हजार नौकरियां कम करने की घोषणा की है। यह बैंक के दुनिया भर में कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत है। चीफ़ फ़ाइनेंशनल ऑफ़िसर मार्क मैसन ने कहा है कि 2023 की शुरुआत में बैंक में 2.40 लाख कर्मचारी थे और 2025 या 2026 तक इनकी संक्या 1.8 लाख तक कम किए जाने की संभावना है।

सिटी बैंक ने पुनर्गठन करने की घोषणा की है क्योंकि बीते तीन महीनों में उसे 1.8 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ था। पुनर्गठन में इस साल 1 अरब डॉलर खर्च आएगा और उम्मीद है कि अध्यावधि में 2.5 अरब डॉलर की बचत होगी। आर्थिक संकटों से जूझ रहे बैंक ने विदेशों में अपने कई ऑपरेशन बंद कर दिए या बेच दिए और मेक्सिको में उसे अलग फ़र्म बना दिया है।
(बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया