Saturday , 5 October 2024

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद खुलने लगी कई परतें, कलेक्टर कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार

बहुचर्चित भाजपा नेत्री पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा जो की नाबालिग को देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में पुलिस हिरासत में चल रही है, के मामले में मंगलवार को पुलिस ने कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्योराम मीणा को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार श्योराम मीणा ने सुनीता वर्मा के किराये के मकान पर नाबालिग लड़की के साथ सुनीता वर्मा के इशारे पर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। यह कार्यवाही पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान एवं सुनीता की निशानदेही पर की है। टोंक जिले के अलीगढ़ निवासी श्योराम मीणा खैरदा स्थित मधुबन काॅलोनी में किराये के मकान में रहता है।

Class IV employee of Collector office detained for raping a minor in Sawai madhopur

उल्लेखनीय है कि इस मामले में सुनीता वर्मा के साथ ही एफसीआई कर्मचारी हीरालाल मीणा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जिला उद्योग केन्द्र में कार्यरत एक लिपिक संदीप शर्मा गौतम काॅलोनी सवाई माधोपुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस सारे घटनाक्रम को देखने के बाद लगता है कि भाजपा नेत्री रही सुनीता वर्मा के तार कई सरकारी कर्मचारियों और राजनेताओं से जुड़े होने की प्रबल संभावना है।
इस सारे घटनाक्रम के बारे में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही है। किन्तु मिली जानकारी के अनुसार सुनीता वर्मा के खिलाफ महिला पुलिस थाने में एक नाबालिग को हवस का शिकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की जांच ओमप्रकाश सोलंकी महिला प्रकोष्ठ अनुसंधान अधिकारी द्वारा की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सुनीता वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया ने सुनीता वर्मा को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया था।

 

यह भी पढ़े :- सुनीता वर्मा तीन दिन के रिमांड पर

सुनीता वर्मा तीन दिन के रिमांड पर

 

यह भी पढ़े :- नाबालिग से रेप करवाने का मामला | भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया सुनीता को

नाबालिग से रेप करवाने का मामला | भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया सुनीता को

 

यह भी पढ़े :- भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता को किया गिरफ्तार

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता को किया गिरफ्तार

 

यह भी पढ़े :- नाबालिग के साथ रेप कराने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

नाबालिग के साथ रेप कराने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Dr. Madhu Mukul honored with Lal Bahadur Shastri Memorial Award

डॉ. मधु मुकुल लाल बहादुर शास्त्री स्मृति सम्मान से हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता, साहित्यकार, समाजसेवी तथा सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी …

30 kg plastic bags fine of Rs 7700 sawai madhopur news 2 oct 24

30 किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त, वसूला 7700 का जुर्माना

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए करीब 30 किलो …

Congress celebrated Mahatma Gandhi Jayanti in sawai madhopur

कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी जयंती

सवाई माधोपुर: जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता …

Three fast food restaurants sealed in sawai madhopur

तीन फास्टफूड रेस्टोरेंट सील

सवाई माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने आज मंगलवार को गंगापुर …

Centenary voters honored on International Day of Older Persons in sawai madhopur

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का किया सम्मान

सवाई माधोपुर: अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !