नई दिल्ली: मशहूर शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार को निधन हो गया है। वे 89 वर्ष के थे। उनकी बेटी नर्मदा मिश्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मिर्जापुर स्थित घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। परिवार के अनुसार, पंडित मिश्र का अंतिम संस्कार वाराणसी में शाम 5 बजे किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा है कि सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।
वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। उन्होंने यह भी लिखा है कि साल 2014 में वे वाराणसी सीट से मेरे प्रस्तावक भी रहे थे। शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति!”
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
