नई दिल्ली: भारी बर्फबारी के कारण माउंट एवरेस्ट के पास तिब्बत की ओर ढलानों पर सैकड़ों लोग फंस गए हैं। ये लोग कैंपिंग की जगहों में फंसे हुए हैं। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार करीब 350 से ज्यादा पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालकर स्थानीय कस्बे में पहुंचाया गया है, जबकि अन्य 200 से ज्यादा लोगों से संपर्क किया गया है। स्थानीय मीडिया ने शुरू में बताया था कि लगभग 1,000 पर्वतारोही फंसे हुए हैं।
माउंट एवरेस्ट के पूर्वी ढलान की ओर स्थित कर्मा घाटी में शुक्रवार शाम से बर्फबारी शुरू हुई, जो शनिवार तक जारी रही। इस वजह से सैकड़ों पर्वतारोही वहीं फंस गए। हिमालय के इलाकों में कई दिनों से मौसम खराब है। नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से शुक्रवार से अब तक कम-से-कम 47 लोगों की मौ*त हो चुकी है। माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 8,849 मीटर से अधिक है। हर साल कई लोग यहां ट्रैकिंग के लिए आते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
