जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के राजगढ़ गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं तीन लोग अब भी लापता हैं। यह जानकारी रामबन के डिप्टी कमिश्नर इलियास अहमद ने बीबीसी हिंदी को दी है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह घटना रात के समय हुई, जिससे गांव में अचानक बाढ़ आ गई। यह गांव श्रीनगर से करीब 200 किलोमीटर दूर है। पिछले एक महीने से जम्मू-कश्मीर में लगातार बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, जिनमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जा*न जा चुकी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
