उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बीते मंगलवार को बादल फटने की घटना में भारतीय सेना के नौ जवानों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है। भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि धराली के खीर गंगा में आए विनाशकारी मलबे से मची तबाही के बाद भारतीय सेना राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है।
उन्होंने बताया कि इस त्रासदी के बीच 14 राजपूताना राइफ़ल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन 150 जवानों के साथ राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि कर्नल हर्षवर्धन की यूनिट भी भारी बारिश से प्रभावित हुई है और उनके नौ जवान अब भी लापता हैं।
भारतीय सेना के ये जवान उस समय लापता हुए थे जब सेना के हर्षिल स्थित कैंप में पानी घुसा था। उन्होंने बताया कि दरअसल कैंप में पानी घुसने के बाद कुल 11 सैनिक लापता हो गए थे लेकिन बाद में दो जवान सुरक्षित मिल गए। बाकी के नौ जवान अभी भी मिसिंग हैं। इनकी तलाश जारी है।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दीP)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
