उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में बादल फटने की घटना के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। इसमें पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें शामिल हैं। आपदा कंट्रोल रूम से भी स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौ*त हो चुकी है और 100 से अधिक लोगों के हता*हत होने की आशंका जताई जा रही है। उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार हर्षिल, धराली में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
रेस्क्यू टीमों द्वारा आपदा स्थल से 135 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है। धराली के पास (गंगोत्री की तरफ) से लगभग 100 लोग और हर्षिल आर्मी गेट से नीचे की तरफ 35 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। आज धराली निवासी एक व्यक्ति का श*व मिला है। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी उत्तरकाशी, प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। अतिरिक्त कार्यबल को आपदाग्रस्त क्षेत्र में भेजने की कवायद जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
