Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कठुआ में बादल फटने से कम से कम सात लोगों की मौ*त

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में देर रात बादल फटने के कारण हुए हा*दसे में कम से कम सात लोगों की मौ*त हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया है कि कठुआ के जोध खड्ड और जुथाना सहित कई हिस्सों में भूस्खलन की चपेट में आए और इससे काफी नुकसान हुआ है।

.

cloudburst in Kathua Jammu kashmir

 

 

कठुआ में बादल फटने के कारण एक स्कूल को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। बादल फटने के बाद हा*दसे में कम से कम सात लोगों की मौ*त हो गई है और पांच लोग घायल हैं। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि कठुआ में बादल फटने की घटना में चार लोगों की जा*न गई है (बाद में मौ*त का आंकड़ा बढ़ गया है)।

 

 

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने के बाद हुए हादसे में चार लोगों की मौ*त हो गई है। इससे रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लिखा है कि सूचना मिलने के बाद मैंने एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना से बात की है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं। डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने मृ*तकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !