हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने की वजह से तीन लोगों की मौ*त हो गई है। मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने यह जानकारी दी है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो लोगों की मौ*त की बात कही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी के जेल रोड में बादल फटने की घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इसमें दो लोगों की मौ*त हो गई है और एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है।
कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। सीएम ने प्रशासन को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि जेल रोड के आसपास पांच किलोमीटर का इलाका प्रभावित हुआ है। जेल रोड के पास जो मोहल्ला है, वहां के तीन लोगों की मौ*त हो गई है। एक महिला की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि भारी बारिश के साथ काफी मलबा जमा हुआ है। इसे हटाने और सड़क को खोलने का काम चल रहा है। कई घरों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से लोग सुरक्षित स्थानों पर गए हैं। प्रशासन की ओर से भी रिलीफ कैंप लगाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
