उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में बादल फटने की घटना के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। इसमें पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और भारतीय सेना की टीमें शामिल हैं। आपदा कंट्रोल रूम से भी स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर से घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया है।
डीआईजी एनडीआरएफ़ मोहसेन शाहेदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चार लोगों की मौ*त हो गई है और 100 से अधिक लोग ह*ताहत हो सकते हैं, मिसिंग हैं। डीआईजी शाहेदी ने कहा है कि हालांकि अभी तक स्थानीय प्रसाशन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमें रास्ते में हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
