Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्थान में ईडी की कार्रवाई को सीएम अशोक गहलोत ने बताया “गुंडागर्दी”

राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा एवं महुवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला से जुड़े ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार की “गुंडागर्दी” बताया है। ईडी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन भेजा है।

अशोक गहलोत ने कहा, “जो हालात बनाए हुए हैं। इससे हम घबराने वाले नहीं हैं। इन लोगों को गलतफहमी है। अभी तो हम कल पांच और गारंटियां देने जा रहे हैं। वे तैयारी कर लें पांच नेताओं को चुनने की। कल गारंटियां देंगे, तो परसो किन नेताओं के यहां छापेमारी करेंगे ये वे तय कर लें।”

उन्होंने कहा, “अगर लोकतंत्र में ऐसी सरकार बैठी हुई है दिल्ली में, जो लोगों का दिल जीतने की बजाय अपने कार्यों से, अपने व्यवहार से, अपनी नीतियों से, सिद्धांतों से कानून की जगह गुंडागर्दी कर रही है, ये गुंडागर्दी है। ऊपर के दबाव के बिना ईडी, सीबीआई और न ही इनकम टैक्स वाले आ सकते हैं।”

सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी राजस्थान परीक्षा पेपर लीक मामले में की जा रही है:- 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने ईडी का समन मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “समन आया है। 12-13 साल पहले भी यही आरोप लगाए गए थे। तब भी हम लोगों ने जवाब दिया था। 12-13 सालों के बाद फिर से इन बातों को लेकर ईडी वापस आई है। प्रदेश की जनता समझती है कि आचार संहिता लागू होने के बाद यह कार्रवाई क्यों हो रही है।”

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है। भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती।

प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं। इस प्रकार की कार्रवाई से भाजपा की घबराहट साफ़ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।”

(सोर्स – बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !