मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण में खामियों के मामले में सात इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। साथ ही रिटायर्ड इंजीनियर के खिलाफ भी विभागीय जांच की जाएगी। सरकार ने इस आरओबी की डिजाइन बनाने और निर्माण करने वाली दो फर्मों को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में दो चीफ इंजीनियर हैं। इन इंजीनियरों और फर्मों ने ही आरओबी की डीपीआर बनाई और उसके बाद स्वीकृति देकर निर्माण कराया।
आशंका जताई जा रही थी कि इसमें आवागमन होने पर हा*दसे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी जांच करवाई और रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री यादव ने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये थे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एक रिटायर्ड एसई के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाइन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक*लिस्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आरओबी में आवश्यक सुधार के लिए कमेटी बनाई गई है और सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
