Wednesday , 4 June 2025
Breaking News

कोटा में पिछले चौबीस घंटे में दो छात्रों की मौ*त 

कोटा: राजस्थान का कोटा जिला एक बार फिर कोचिंग छात्रों के सु*साइड मामले को लेकर चर्चा में है। कोटा में रहकर कोचिंग कर रहे हरियाणा और मध्य प्रदेश के दो छात्र मंगलवार रात और बुधवार दोपहर अपने कमरों में मृ*त मिले हैं। चौबीस घंटे में दो छात्रों की मौ*त को पुलिस ने खुद*कुशी बताया है। दोनों मृ*तक छात्र कोटा में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान से जेईई की कोचिंग कर रहे थे। छात्र नीरज का श*व पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजन हरियाणा ले गए हैं।

Coaching City Students Kota News 09 Jan 25

जबकि, गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के छात्र अभिषेक के श*व का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। मंगलवार रात जवाहर नगर थाना इलाके में एक हॉस्टल में मृ*त मिले नीरज जाट मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। उन्नीस साल के नीरज करीब दो साल से कोटा में रहकर कोचिंग कर रहे थे। नीरज के हॉस्टल कमरे के बाहर रखा खाना बहुत देर तक नहीं उठाया गया था। शक होने पर साथी स्टूडेंट्स ने कमरे की खिड़की से झांका तो नीरज की मौ*त की जानकारी पुलिस को दी गई।

कोटा पहुंचे नीरज के पिता बबलू प्रजापति ने मोर्चरी के बाहर मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उनका बेटा खुद*कुशी नहीं कर सकता है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करे। हालाँकि पुलिस ने इसे आ*त्मह*त्या का मामला बताया है।जवाहर नगर थाना प्रभारी बुद्धराम चौधरी ने बताया कि नीरज ने सुसा*इड किया है। पिता ने किसी पर आरोप नहीं लगाए और पोस्टमॉर्टम के बाद श*व हरियाणा ले गए हैं। नीरज की मौ*त के कुछ ही घंटों के भीतर की विज्ञान नगर थाना इलाके के एक पीजी में रह रहे बीस साल के अभिषेक की मौ*त की खबर आई। अभिषेक मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुना के रहने वाले थे।

विज्ञान नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस को स्टूडेंट के सुसा*इड की जानकारी कंट्रोल रूम पर मिली थी। अभिषेक ने सुसा*इड किया है, उनके परिजन कोटा आ गए हैं। श*व के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। कोटा प्रशासन ने बीते दिनों साल 2023 के मुकाबले साल 2024 में सुसा*इड के मामलों में कमी बताई थी। इसे कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए प्रशासन अपने प्रयासों का परिणाम बताया था। लेकिन, चौबीस घंटे में दो स्टूडेंट्स के सुसा*इड ने फिर एक बार कोटा को स्टूडेंट्स के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bundi Police News 03 June 2025

खाते से उड़े 99 हजार, 81 हजार वापस मिले

बूंदी: बूंदी के कापरेन थाना क्षेत्र में एक सायबर ठ*गी का मामला सामने आया है। …

Man Hospital Kota news 03 June 2025

20 फीट ऊंचाई से गिरने से व्यक्ति की मौ*त

20 फीट ऊंचाई से गिरने से व्यक्ति की मौ*त   कोटा: 20 फीट ऊंचाई से …

Flood in Assam Update 03 June 25

असम में 1200 से अधिक गांव बाढ़ में डूबे, अब तक 12 लोगों की मौ*त

असम: असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण …

Weather changed in Kota, drizzle rain started

कोटा में बदल मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी का दौर हुआ शुरू

कोटा में बदल मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी का दौर हुआ शुरू     कोटा: कोटा …

Loco Pilot Indian Railways Kota News 03 June 25

रेलवे के लोको पायलट ने फां*सी लगाकर की आ*त्मह*त्या

रेलवे के लोको पायलट ने फां*सी लगाकर की आ*त्मह*त्या       कोटा: रेलवे के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !