Saturday , 6 June 2026
Breaking News

कोटा में पिछले चौबीस घंटे में दो छात्रों की मौ*त 

कोटा: राजस्थान का कोटा जिला एक बार फिर कोचिंग छात्रों के सु*साइड मामले को लेकर चर्चा में है। कोटा में रहकर कोचिंग कर रहे हरियाणा और मध्य प्रदेश के दो छात्र मंगलवार रात और बुधवार दोपहर अपने कमरों में मृ*त मिले हैं। चौबीस घंटे में दो छात्रों की मौ*त को पुलिस ने खुद*कुशी बताया है। दोनों मृ*तक छात्र कोटा में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान से जेईई की कोचिंग कर रहे थे। छात्र नीरज का श*व पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजन हरियाणा ले गए हैं।

Coaching City Students Kota News 09 Jan 25

जबकि, गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के छात्र अभिषेक के श*व का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। मंगलवार रात जवाहर नगर थाना इलाके में एक हॉस्टल में मृ*त मिले नीरज जाट मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। उन्नीस साल के नीरज करीब दो साल से कोटा में रहकर कोचिंग कर रहे थे। नीरज के हॉस्टल कमरे के बाहर रखा खाना बहुत देर तक नहीं उठाया गया था। शक होने पर साथी स्टूडेंट्स ने कमरे की खिड़की से झांका तो नीरज की मौ*त की जानकारी पुलिस को दी गई।

कोटा पहुंचे नीरज के पिता बबलू प्रजापति ने मोर्चरी के बाहर मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उनका बेटा खुद*कुशी नहीं कर सकता है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करे। हालाँकि पुलिस ने इसे आ*त्मह*त्या का मामला बताया है।जवाहर नगर थाना प्रभारी बुद्धराम चौधरी ने बताया कि नीरज ने सुसा*इड किया है। पिता ने किसी पर आरोप नहीं लगाए और पोस्टमॉर्टम के बाद श*व हरियाणा ले गए हैं। नीरज की मौ*त के कुछ ही घंटों के भीतर की विज्ञान नगर थाना इलाके के एक पीजी में रह रहे बीस साल के अभिषेक की मौ*त की खबर आई। अभिषेक मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुना के रहने वाले थे।

विज्ञान नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस को स्टूडेंट के सुसा*इड की जानकारी कंट्रोल रूम पर मिली थी। अभिषेक ने सुसा*इड किया है, उनके परिजन कोटा आ गए हैं। श*व के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। कोटा प्रशासन ने बीते दिनों साल 2023 के मुकाबले साल 2024 में सुसा*इड के मामलों में कमी बताई थी। इसे कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए प्रशासन अपने प्रयासों का परिणाम बताया था। लेकिन, चौबीस घंटे में दो स्टूडेंट्स के सुसा*इड ने फिर एक बार कोटा को स्टूडेंट्स के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !