मेघालय: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान वि*स्फोट मामले में राज्य सरकार ने न्यायिक जांच आयोग बनाने का फैसला किया है। ये जानकारी मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने दी है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है कि सरकार ने ईस्ट जयंतिया हिल्स के मिन्संगाट-थांगस्को इलाके में हाल ही में हुई दुःखद माइनिंग घटना की जांच के लिए कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट के तहत एक न्यायिक जांच आयोग बनाने का फैसला किया है। 5 फरवरी को मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवै*ध कोयला खदान में धमा*का हुआ था। इस हा*दसे में 27 लोगों की मौ*त की पुष्टि हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
