Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

यूपीएचसी बजरिया पर कोल्ड चैन डिपो का हुआ शुभारम्भ

संस्था शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर पर प्रातः 10.00 बजे कोल्ड चैन पोईन्ट का शुभारम्भ डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर एवं सुधीन्द्र शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक द्वारा किया गया।

Cold chain depo inaugration
इस मौके पर पब्लिक हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार एवं टीकाकरण का लाभ अब संस्था पर सभी को मिल सकेगा ताकि एक स्वस्थ्य समाज एवं स्वस्थ्य देश का निर्माण हो सके। सीएमएचओं डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगो को इस का अधिक से अधिक फायदा मिलेगा। 0 से 10 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, एएनसी, एएनसी की चार प्रसव पूर्व जांचे माह के प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को उक्त संस्था पर सेवायें दी जावेगी एवं टीकाकरण की उपलब्धि हेतु भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है जिसमें मिशन इन्द्रधनुष, सघन मिशन इन्द्रधनुष, वर्तमान में चल रहें है। इस कार्यक्रम की माॅनिटरिंग प्रधानमंत्री स्तर से की जा रही है। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ने बताया कि उक्त संस्था को हरस्तर से आॅन लाईन किया जाएगा जिससे आम जनता को और फायदा मिल सके एवं नियमित टीके समय समय पर लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
शुभारम्भ के अवसर पर डाॅ. संदीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, डाॅ. अश्विनी शर्मा चि.अ., डाॅ. सीमा रानी मीना स्त्री रोग विशेषज्ञ, शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक प्रतीक शर्मा, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, प्रचार प्रसार समन्वयक प्रियंका, जितेन्द्र साहू एलएचवी पदमाकुमारी ने अपने अपने विचार व्यक्त कियें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !