Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने जताया जनता का आभार

अयोध्या मामले में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले के मध्यनजर जिले में सौहार्द एवं सद्भाव बना रहे। इसे लेकर एहतियात के तौर प्रशासन द्वारा लागू की गई धारा 144 एवं इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक को आज की शाम को हटा दिया गया है।जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने बताया कि जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव कायम रखने के मध्यनजर लागू की गई धारा 144 एवं इंटरनेट सेवाओं पर लगाई गई रोक को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से जिले के विभिन्न स्थानों पर 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अग्रिम आदेश तक अपने स्थान पर कार्य करते हुए लगातार मानिटरिंग एवं निगरानी करते रहेंगे।

Collector expressed gratitude public maintaining harmony
जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सोहार्द, सद्भाव एवं भाईचारा कायम रखने में प्रशासन, पुलिस, मीडिया, धार्मिक एवं सामाजिक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं, स्काउट-गाईड, सामाजिक संस्थाओं सहित जिले के आमजन का आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर सिंह ने गंगा जमुनी संस्कृति एवं भाईचारे को बढ़ावा देने में सभी के सहयोग के लिए प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने आगे भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की है। जिला कलेक्टर ने सवाई माधोपुर शहर का किया दौ:- जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने जिले में अधिकारियों से पल पल की जानकारी लेते हुए लगातार मानिटरिंग की। आज की शाम को जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सवाई माधोपुर शहर का दौरा किया। यहां लोगों से मिले तथा शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखते हुए सद्भाव की मिसाल कायम रखने पर साधुवाद दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !