Thursday , 23 July 2026
Breaking News

हलवा खाकर खुश हुए रांवल के आंगनबाडी केन्द्र के बच्चे

ग्राम पंचायत रांवल के आंगनबाडी केन्द्र पर जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने पहुंचकर आंगनबाडी केन्द्र के नन्हे बालकों को अपने हाथों से हलवा परोसा तथा मनुहार कर हलवा खिलाया। कलेक्टर के हाथों से हलवा खाकर केन्द्र के बच्चे प्रसन्न नजर आए। कलेक्टर द्वारा आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों के लिए पोषण मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत वे खुद मंगलवार को अपने घर हलवा बनवाकर किसी आंगनबाडी केन्द्र पर जाकर अपने हाथों से बच्चों को हलवा परोसकर खिलाते हैं।

Collector fed nutrition food Children Anganwadi

लगातार चल रही पोषण मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिला कलेक्टर के आव्हान पर दर्जनों लोग आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने का संकल्प ले रहे हैं। मंगलवार को रांवल गांव के ही दूसरे आंगनबाडी केन्द्र पर गांव के राजेश प्रजापति ने भी बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाया। जिला कलेक्टर ने इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि वे अपने जीवन के किसी खास दिन पर बालकों को अच्छा एवं पोषक भोजन करवाएं, जिससे उन्हें अतिरिक्त कैलोरी मिल सके। जिला कलेक्टर की पोषण मुहिम एवं प्रेरणा पर गांव के कई लोगों ने बालकों को पोषक एवं गुणवत्ता पूर्ण भोजन कराने का संकल्प व्यक्त किया। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर से गांव के लोगों की सूची तैयार कर आंगनबाडी केन्द्र पर पोषण मुहिम में जुडने वाले लोगों को प्रेरित करने एवं बालकों को पोषणयुक्त भोजन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। वहीं पंचायत सरपंच को केन्द्र पर बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर के साथ सीडीपीओ प्रियंका शर्मा, तहसीलदार मनीराम खींचड सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !