Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने रांवल में जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत रांवल के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जन सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। राशन डीलर की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने प्रवर्तन निरीक्षक को डीलर को नोटिस देने तथा इसकी जांच करने के निर्देश दिए। पटवारी एवं कृषि पर्यवेक्षक के रिक्त पद होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी की शिकायत सुनकर मौके पर भदवाल के पटवारी को सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं गुरूवार को रांवल बैठने के निर्देश दिए। इसी प्रकार छारोदा के कृषि पर्यवेक्षक को सोमवार एवं मंगलवार को रांवल में रहकर लोगों के कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने “जल शक्ति अभियान” के तहत तालाबों की चौडाई, गहराई एवं दीवार मजबूत करने केे लिए अधिक से कार्य करवाने के निर्देश भी दिए। 

Collector listened problem people sawai madhopur
जिला कलेक्टर ने रांवल में जनसुनवाई के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संवाद कर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कार्य प्राप्त करने, नरेगा जॉब कार्ड बनाने में परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा जॉब कार्ड एवं एनएफएसए में पात्र लोगों के आवेदन लेकर मौके पर सत्यापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

व्यर्थ नहीं बहाएं पानी, पानी का करें संरक्षण:- जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान भूजल स्तर के नीचे चले जाने, पानी की समस्या के संबंध में लोगों को आगाह किया तथा कहा कि पानी व्यर्थ नहीं बहाएं, पानी का संरक्षण करें। उन्होंने जल बचाने एवं जल संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ लोगों को भी जागरूक होने की बात कही। कलेक्टर ने “जल शक्ति अभियान” की जानकारी देते हुए इससे भी लोगों को जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने सिंगल फेज पानी की मोटर कनेक्शन के संचालन के लिए मोहल्ले की समिति बनाकर मीटर से कनेक्शन कर पानी का सुदपयोग करने का संदेश भी दिया। जनसुनवाई के दौरान सरपंच रांवल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

गुटखा न खाने की दी सलाह:- जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों को गुटखा-तम्बाकू व शराब से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गुटखा, तम्बाकू खाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से व्यसन मुक्त रहने का संदेश दिया। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने की भी सलाह दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !