Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी के बच्चों को खिलाया हलवा

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह पोषण मुहिम के तहत तारनपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने केन्द्र पर नामांकित नन्हें मुन्नें बच्चों को अपने हाथों से हलवा परोसा। जिला कलेक्टर की पोषण मुहिम के तहत हर सप्ताह जिले के किसी आंगनबाड़ी केन्द्र में जाते हैं और वहां बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के संकल्प के साथ अपने हाथों से हलवा परोसकर खिलाते हैं।

Collector fed nutrition food anganwadi children
जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र किराए के भवन में संचालित होने पर इसके लिए भवन का प्रस्ताव भिजवाने तथा वर्तमान भवन में शौचालय बनवाने के लिए पंचायत सरपंच को निर्देश दिए। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के नामांकन की स्थिति जानी तथा साफ सफाई के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीडीपीओ तथा सुपरवाईजर को भी आंगनबाडी केन्द्रों की नियमित जांच करने तथा बालकों के साथ संवाद करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को अपने जीवन के किसी खास दिन बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग से बच्चों को हर सप्ताह पौष्टिक भोजन मिल सकता है। कलेक्टर के आव्हान पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने कलेक्टर की मुहिम से जुड़ने तथा बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर मनोज कुमार वर्मा, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !